फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रहस्यमयी आग से खौफ, एक ही व्यक्ति के दो घरों में 50 से अधिक बार हो चुकी घटना, जांच में जुटी फॉरेंसिक

Thu, 09 Jul 2026 10:45 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रहस्यमयी आगजनी की घटना से पीड़ित व उसके पड़ोसी खौफ में हैं। घटना को लेकर फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है व ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
जांच करती फोरेंसिक टीम व मौके पर मौजूद प्रशासन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम मेढ़की में एक चौंकाने वाला व रहस्यमय मामला सामने आया है, जहां एक ही व्यक्ति के दो अलग-अलग मकानों में अचानक व अपने आप आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से लेकर अब तक दोनों घरों में अलग-अलग जगहों पर 50 से अधिक बार आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। इस अनहोनी घटना से पीड़ित परिवार सहित पूरा गांव व आसपास के लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पीड़ित रोहित सेन ने बताया कि लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण परिवार को अब तक लगभग 4 लाख रुपये का भारी नुकसान हो चुका है। सामान और बक्से में रखे पैसे सब जल गए हैं और समझ नहीं आ रहा कि यह सब क्या और क्यों हो रहा है। इस अजीबोगरीब घटना की भनक लगते ही पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी श्वेता साहू, नायब तहसीलदार अमित कुमार मुदगिल, अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज और फॉरेंसिक टीम मेढ़की गांव पहुंची। अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया व दोनों घरों से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए। इससे पहले नायब तहसीलदार रंजीत कुमार व रानीपुर चौकी प्रभारी कुलदीप पवार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ कर चुके हैं।

इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि घटनास्थल की गहनता से जांच की गई है व फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है व ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें