फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: शार्ट सर्किट से तीन मंजिला घर में लगी आग, पड़ोसियों के यहां कूदकर भवन स्वामी ने बचाई जान

Sat, 13 Jun 2026 01:14 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ऊपरी मंजिल की ओर आग फैलती देख वहां रह रहे भवन स्वामी ने किसी तरह दूसरे घर में कूदकर जान बचाई। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
आगजनी में जला सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धेश्वर मंदिर के पास ग्वालियर रोड स्थित स्वामी पुरम कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर-रात तीन मंजिला मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। ऊपरी मंजिल की ओर आग फैलती देख वहां रह रहे भवन स्वामी ने किसी तरह दूसरे घर में कूदकर जान बचाई। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है हालांकि इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


स्वामी पुरम कॉलोनी निवासी हरे कृष्ण मुखरइया ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे गैराज वाले हिस्से में आग लग गई। नीचे एक ई स्कूटर चार्ज हो रहा था। आशंका जताई जा रही कि उसमें शार्ट सर्किट होने से आग लगी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मी किसी तरह आग पर काबू पा सके। मकान मालिक के मुताबिक आग की चपेट में आने से घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। उन लोगों ने बगल के घर में कूदकर अपनी जान बचाई।

सीएफओ राज किशोर राय का कहना है कि आग पर कुछ देर में काबू पा लिया गया। आग से किसी के चुटहिल होने की सूचना नहीं है। उनका कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की अधिकांश घटनाएं हो रही हैं। इससे बचने के लिए विद्युत लोड अवश्य चेक कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें