फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कॉस्मेटिक सामान के गोदाम में लगी आग, स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Thu, 25 Jun 2026 04:17 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

देर रात कॉस्मेटिक सामान के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग से कॉस्मेटिक सामान में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना कस्बा के प्राइमरी स्कूल के पीछे स्थित बड़ई मोहल्ले में देर रात कॉस्मेटिक सामान के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आग बड़ई मोहल्ला निवासी संतोष लक्षकार के गोदाम में लगी थी। आग से गोदाम में रखा कॉस्मेटिक सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें