फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मऊरानीपुर विधायक के देवर पर प्राथमिकी दर्ज, भाजपा बंगरा मंडल अध्यक्ष ने लगाया था मारपीट का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 08:18 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बीजेपी के बंगरा मंडल अध्यक्ष ने मऊरानीपुर विधायक डाॅ. रश्मि आर्य के देवर हेमंत पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विधायक के देवर पर केस दर्ज। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के बंगरा मंडल अध्यक्ष रंजीत भोजवाल ने मऊरानीपुर विधायक डाॅ. रश्मि आर्य के देवर हेमंत सेठ पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम बंगरा निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत भोजवाल ने मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे कस्बे में रामनवमी के जुलूस में वह पार्टी के जिले के पदाधिकारियों के साथ शामिल था। जब जुलूस मेला ग्राउंड स्थित विजय लॉज के सामने पहुंचा, तभी मोहल्ला गांधीगंज निवासी हेमंत सेठ ने अचानक उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय मौके पर मौजूद भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. अनिल राज, वीरेंद्र नायक एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। आरोप लगाया कि आरोपी की भाभी वर्तमान में विधायक हैं। आरोपी राजनैतिक रसूख का नाजायज फायदा उठाकर क्षेत्र में आए दिन गुंडागर्दी और दबंगई करता रहता है।
विज्ञापन


मऊरानीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें