फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बर्थडे पार्टी के दौरान हाईवे पर फायरिंग करने वाले आठ रील बाजों पर प्राथमिकी, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 18 May 2026 12:38 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर आरोपियों के तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्थ डे पार्टी के दौरान हाईवे पर केक काटने के साथ फायरिंग करते हुए वीडियो बनाने वाले आठ अज्ञात रील बाजों के खिलाफ सीपरी बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इनका वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस सभी को तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


वीडियो ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे स्थित सुनिधि ढाबा के पास का बताया जा रहा है। करीब एक मिनट लंबे इस वीडियो में सात युवक दो चार पहिया वाहन के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य युवक वीडियो बना रहा है। इसी दौरान पीछे खड़े युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिस समय फायरिंग की जा रही थी, उस समय आसपास से राहगीर गुजर रहे थे। फायरिंग होने से लोगों के बीच दहशत फैल गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद उपनिरीक्षक चंदन सरोज ने सीपरी बाजार थाने में आठ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें