फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी महोत्सव पर चुनावी ‘ब्रेक’

Tue, 27 Oct 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के किले के पास आयोजित होने वाला झांसी महोत्सव इस वर्ष नहीं होगा। पंचायत चुनाव में प्रशासनिक अफसरों की व्यस्तता के कारण जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। वर्तमान में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव चल रहे हैं और अगले माह प्रधानी चुनाव होने के आसार हैं।
विज्ञापन


क्राफ्ट मेला मैदान में होने वाले झांसी महोत्सव में हर वर्ष कला, संगीत व फिल्मी दुनिया से जुड़ी जानी मानी हस्तियां हर वर्ष हिस्सा लेने आती हैं। नगर वासियों में भी झांसी महोत्सव को लेकर क्रेज रहता है। यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है।

महोत्सव के दौरान लगने वाले मेले व हथकरघा प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है। आयोजन के लिए प्रशासन महीनों पहले तैयारियां शुरू कर देता है। हर वर्ष जिस समय प्रशासन झांसी महोत्सव का खाका खींचना शुरू करता था, इस वर्ष उस समय सभी पंचायत चुनाव में व्यस्त हो गए थे। वर्तमान में चल रहे जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव के बाद अगले माह प्रधानी चुनाव शुरू हो जाएंगे। ऐसे में झांसी महोत्सव होना संभव नहीं है।
विज्ञापन


सभी प्रशासनिक अफसर चुनावों में व्यस्त हैं। अगले माह प्रधानी चुनाव होने की संभावना है। चुनाव नहीं भी होते हैं तो इतनी जल्दी झांसी महोत्सव की तैयारी संभव नहीं है। हो सका तो फरवरी या मार्च में आयोजन कराने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

- अनुराग यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें