फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता को डंपर ने कुचला, मौत, बांसी गांव के पास हुआ हादसा

Sat, 18 Jul 2026 10:11 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पिता बाइक से बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में बांसी गांव के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें पिता की मौत हो गई। बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे बाइक सवार भूपत अहिरवार (50) को ललितपुर के बांसी गांव के पास डंपर ने कुचल दिया। हादसे में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। नाजुक हाल में उनको मेडिकल अस्पताल लाया गया। यहां भूपत की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी डंपर चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन


ललितपुर के मदनपुरा थाना क्षेत्र के उलदना खुर्द गांव निवासी भूपत अहिरवार खेती किसानी करते थे। उनका छोटा बेटा शिवा (12) का इस साल तालबेहट के सरकारी आवासीय विद्यालय में प्रवेश कराया था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह बेटे को पहली दफा स्कूल छोड़ने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बांसी गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर जा गिरे। डंपर भूपत को कुचलते हुए भाग निकला। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से ललितपुर अस्पताल पहुंचाया गया। हालत न सुधरने पर उनको मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह भूपत ने दम तोड़ दिया। अभी शिवा की हालात नाजुक बनी है। परिजनों ने बताया कि भूपत की पत्नी लगभग दस साल पहले छोड़कर चली गई थी। उसके बाद से भूपत ही बच्चों की अकेले परवरिश कर रहा था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें