ललितपुर जिला मुख्यालय के मोहल्ला शहर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने पुत्र की प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वह अपने पुत्र की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से अभी कोई आधकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।