इस बार कृषि विभाग ही नहीं किसानों को महारानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय किसानों को बीज उपलब्ध कराएगा। रबी की फसल के लिए यहां से मिलने वाला बीज शोध में सफल होने के बाद प्रदान किया जा रहा है।
विकास भवन में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों को ज्यादा उपज के तरीके बताने के साथ समस्याओं का समाधान किया गया। किसानों ने रबी फसल के लिए बीज, खाद और सिंचाई का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
बैठक में किसानों की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों को बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता है। उन्होंने ओवररेटिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए उर्वरक की निजी दुकानों पर छापा मारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को ओवर रेटिंग से बचाया जा सके।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनहानि की सूचना तत्काल संबंधित एसडीएम को देना सुनिश्चित करें। जो भी दुर्घटना में मृतक है, उसे तत्काल 24 घंटे में आपदा राशि प्रदान की जाएगी। जितने भी बीमित किसान हैं, सभी को फसल नुकसान की 25 प्रतिशत तत्काल राशि प्राप्त होगी। शेष 75 प्रतिशत खाते में स्थानांतरित की जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण द्वितीय सुभाष चंद्रा ने किसानों को सफेद तार का इस्तेमाल न करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
किसान नेता कमलेश लंबरदार ने बीमा कंपनी की ओर से करोड़ों रुपयों के घालमेल की शिकायत की। किसान नेता महेंद्र शर्मा ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, नहरों की सिल्ट सफ़ाई कराने के साथ बीज गोदामों पर बीज की उपलब्धता की मांग की। किसान दिवस में सुरेन्द्र पुरातनी, अविनाश भार्गव गढमऊ, सुनील रिछारिया सहित अन्य किसानों ने समस्याएं बचाईं।
पहली बार कृषि विश्वविद्यालय से मिलेगा बीज
इस बार कृषि विभाग ही नहीं किसानों को महारानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय किसानों को बीज उपलब्ध कराएगा। रबी की फसल के लिए यहां से मिलने वाला बीज शोध में सफल होने के बाद प्रदान किया जा रहा है। यहां से बीज लेने के साथ ही किसानों को अच्छी पैदावार के टिप्स भी दिए जाएंगे।