फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गेहूं बेचने के लिए किसान परेशान, सीएससी पर कई बार आवेदन के बाद भी नहीं हो पर रहा पंजीकरण

Mon, 13 Apr 2026 01:12 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि ओटीपी प्राप्त होने में समस्या आ रही थी। शाम के बाद समस्या को दूर कर दिया गया है। किसान पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
गेहूं खरीद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान गेहूं की फसल काटने के बाद उपज लेकर क्रय केंद्रों पर आ रहे हैं। लेकिन रविवार को किसान पंजीकरण के लिए परेशान रहे। कई बार आवेदन करने के बाद भी उनका पंजीकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन



रविवार को किसान पंजीकरण कराने के लिए सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) पर पहुंचे लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण पंजीकरण नहीं हो सका। शाम तक सर्वर का इंतजार करने के बाद किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। बड़ागांव के किसान रामसिंह ने बताया कि सुबह से शाम हो गई लेकिन पंजीकरण नहीं हो सका। चिरगांव निवासी दामोदर ने भी पंजीकरण न हो पाने की जानकारी दी। खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि ओटीपी प्राप्त होने में समस्या आ रही थी। शाम के बाद समस्या को दूर कर दिया गया है। किसान पंजीकरण करा सकते हैं।

किसानों का यह है कहना
गेहूं की फसल बेचने के लिए आवश्यक दस्तावेज लेकर जनसुविधा केंद्र पर सुबह 11 बजे पहुंचा पर शाम तक पंजीकरण नहीं हो सका। - अविनाश भार्गव, किसान नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं में नमी होने के कारण क्रय केंद्र से वापस न आना पड़े इसलिए उपज को अच्छी धूप दिखा दी। जनसुविधा केंद्र पर पंजीकरण कराने पहुंचे पर शाम तक सफल नहीं हुए। - मोहर सिंह राजपूत, मवई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें