फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सड़क हादसे में स्कूटी सवार किसान की मौत, टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार

Thu, 02 Jul 2026 01:06 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट हुई है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ। अमरा हाईवे पर बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम सिलारी निवासी संतोष यादव (60) बुधवार को चिरगांव से स्कूटी से अपने गांव लौट रहे थे। वह जैसे ही अमरा हाईवे के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही टोल एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर थाना मोंठ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी अविनाश तिवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। डॉ रोहित गुप्ता ने बताया कि घायल की जांच की गई। जांच बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें