फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हादसे में बाइक सवार किसान की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 27 Aug 2026 07:55 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी गई है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार को मऊरानीपुर थाना इलाके में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम चितावत निवासी बिहारी सिंह (40) खेतीबाड़ी करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वे मोटरसाइकिल से गैस सिलिंडर भरवाने के लिए मऊरानीपुर आ रहे था। इसी दरम्यान अग्रसेन महाविद्यालय के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दोपहर में अचानक हुई इस अनहोनी की खबर जैसे ही गांव चितावत पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक बिहारी सिंह अपने पीछे पत्नी समेत दो मासूम बच्चों बेटी रौनक व बेटे पीयूष को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें