फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, खेत की जुताई के बाद घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 25 Oct 2025 11:12 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मृतक दिनेश यादव अपने परिवार की जीविका चलाने वाला एकमात्र सहारा था। वह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरुआसागर में शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर घर आ रहे एक किसान की ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


ग्राम तिलैथा निवासी दिनेश यादव (38) ने शुक्रवार को अपने खेत की जुताई की। इसके बाद वह अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान खेत की मेढ़ पर अचानक ट्रैक्टर पलट गया। दिनेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि मृतक दिनेश यादव अपने परिवार की जीविका चलाने वाला एकमात्र सहारा था। वह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें