फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी- सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदरवारा। फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर जा रहे किसान को झांसी-खजुराहो फोर लेन लाइन पर अज्ञात वाहन ने गत रात्रि टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर विच्छेदन के लिए मऊरानीपुर भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भदरवारा निवासी किसान गोपाल प्रजापति (48) शनिवार की रात्रि में करीब साढ़े सात बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर फसल की रखवाली के लिए पैदल जा रहा था। जब वह सड़क पार कर रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वाहन चालक मय वाहन के मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि किसान के तीन संतानें हैं। उसके पास तीन बीघा खेती की जमीन होने से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना मिलने पर मौके
विज्ञापन

पर पहुंचे लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी जिससे मऊरानीपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा भरकर कर शव विच्छेदन के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें