फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 08 Jul 2026 11:14 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कमला नर्सिंगहोम में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने नर्सिंगहोम पर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज के गेट नं. एक के सामने कमला नर्सिंगहोम में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने नर्सिंगहोम पर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची विवि चौकी पुलिस ने मामला शांत कराकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि हैवट मार्केट निवासी नफीस की पत्नी रिजवाना (45) के पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। इससे आए दिन तेज दर्द होने की वजह से वह परेशान थी। विगत दिनों परिजनों ने उसे कमला नर्सिंगहोम में दिखाया, वहां डॉ. राकेश सहाय ने ऑपरेशन करने से ही समस्या के निदान का मशविरा दिया। इस पर उसे नर्सिंगहोम में भर्ती करके दिल, शुगर आदि जांच की गई। जांच रिपोर्ट सही आने पर मंगलवार को उनका ऑपरेशन किया गया। जब ऑपरेशन थियेटर से दो घंटे तक रिजवाना बाहर नहीं निकली और स्टाफ की हलचल तेज हो गई तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कर्मियों से रिजवाना के बारे में पूछा तो बताया कि वह सही है। करीब चार घंटे गुजरने के बाद पता चला ऑपरेशन करने के दौरान उसकी मौत हो गई है।

इसकी सूचना मिलते ही परिवार के सगे-संबंधी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया। नर्सिंगहोम में हंगामे की सूचना मिलते ही विवि चौकी से पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस से ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने से रिजवाना की मौत होने की लिखित शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नर्सिंगहोम के डायरेक्टर डॉ. रजत मिसुरिया ने बताया कि वह बाहर हैं। ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामे का पता चला है। पीड़ित परिवार से वार्ता हो गई है और मामला रफादफा हो गया है।
विज्ञापन


वहीं, नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कमला नर्सिंगहोम पर हंगामा होने पर विवि पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। परिजनों ने लिखित शिकायत की है, जिस पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें