फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दवा लेने निकले बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पारीछा पीपा पुल के पास मिला शव

Wed, 07 Oct 2026 01:39 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुजुर्ग के मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बड़ागांव पुलिस के साथ एएसपी सिमरन सिंह भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जानकारी ली।
विज्ञापन
दवा लेने निकले बुजुर्ग की मौत। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बराठा निवासी मंसाराम राजपूत (74) का शव मंगलवार देर शाम पारीछा पीपा पुल के पास मिला। वह दोपहर दवा लेने के लिए घर से निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार शाम पीपा पुल के पास बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी सिमरन सिंह भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग की मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें