फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: महादेव एप संचालक का गुर्गा सहित आठ गिरफ्तार, दुबई और श्रीलंका में भी काम संभालता था रोलेक्स

Sat, 30 Aug 2025 06:40 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में इन लोगों ने हजारों आईडी बांट रखी है। इसके जरिये हर माह सैकड़ों करोड़ रुपये की सट्टेबाजी होती है। सचिन ने पुलिस को बताया था कि झांसी के कई युवक इस ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म के अहम ओहदों पर हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महादेव सट्टा एप संचालक सौरभ चंद्राकर का गुर्गा दतिया निवासी निशांत यादव उर्फ रोलेक्स बृहस्पतिवार रात अपने आठ साथियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उनके पास से 33 हजार रुपये नकद समेत 24 डेबिट कार्ड, साठ पासबुक, छह चेकबुक, दो रजिस्टर एवं एक डायरी बरामद की। रोलेक्स दुबई एवं श्रीलंका में भी काम संभालता है। उसे छत्तीसगढ़ समेत मध्य प्रदेश पुलिस तलाश रही थी। पकड़े गए सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली इलाके की पशुपति कॉलोनी में कुछ संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने यहां से आठ सटोरियों को पकड़ा, इनमें निशांत यादव उर्फ रोलेक्सर भी शामिल था। उसे पुलिस काफी समय से तलाश रही थी। करीब दो माह पहले उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसके साथ यहां से सुदीप यादव निवासी मोठ, मनोज केवट निवासी बिजौली, शिवम यादव निवासी दतिया गेट बाहर, नितिन गादव मोंठ, राजेंद्र यादव उर्फ दाक निवासी बिजौली, नीरज वर्मा निवासी नरिया बाजार एवं मोहित सोनी निवासी दीक्षित बाग भी पकड़े गए। रजिस्टर एवं डायरी में आरोपी पूरा हिसाब-किताब रखते थे।

सटोरियों ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप के जरिये यह पूरा खेल होता है। व्हाट्स एप पर बार कोड एवं यूपीआई दिया जाता है। पेमेंट होने के बाद पासवर्ड एवं आईडी उपलब्ध कराई जाती है। पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाल, चौकी प्रभारी आशीष धामा समेत स्वॉट से रजत सिंह, सौरभ, शैलेंद्र, सदानंद, मो. अतीक शामिल थे।
विज्ञापन


दो साल पहले पकड़ा जा चुका इंडिया हेड

महादेव बेटिंग एप का झांसी में गहरा कनेक्शन है। करीब दो फरवरी 2023 में यहां से इस एप का इंडिया हेड सचिन सोनी भी गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ के दौरान कई सारे अहम राज उजागर किय थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई सटोरियों को पकड़ा था। झांसी में इन लोगों ने हजारों आईडी बांट रखी है। इसके जरिये हर माह सैकड़ों करोड़ रुपये की सट्टेबाजी होती है। सचिन ने पुलिस को बताया था कि झांसी के कई युवक इस ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म के अहम ओहदों पर हैं। बड़ागांव एवं अली गोल निवासी युवक को भी पुलिस तलाश रही है। अक्सर ये लोग सौरभ के बुलावे पर दुबई जाते थे। रोलेक्स भी इनमें शामिल था उसके खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर रखा है।

काली कमाई खपाने को लिए शराब के ठेके

निशांत यादव उर्फ रोलेक्स ने काली कमाई खपाने के लिए शराब के आधा दर्जन से अधिक ठेके लिए हैं। झांसी में भी उसके शराब के ठेके हैं। इसके जरिये सट्टेबाजी की रकम वह यहां खपाने का काम करता है। पुलिस को पूछताछ के दौरान उसके शराब के कई ठेकों का पता चला। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें