फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: ई-रिक्शा चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 14 लाख के जेवरात से भरा बैग लौटाया, एसएसपी ने किया सम्मानित

Wed, 22 Apr 2026 07:33 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ई-रिक्शा चालक ने वाहन में छूटा महिला यात्री का करीब 14 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग सुरक्षित पुलिस को सौंप दिया। एसएसपी ने चालक के जज्बे की सरहाना करते हुए उसे प्रशस्ति पत्र दिया है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक को सम्मानित करते एसएसपी। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार इलाके में ई-रिक्शा चालक धर्मपाल सिंह अहिरवार ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए महिला यात्री का करीब 14 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग सुरक्षित पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पता लगाकर वह बैग महिला के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के पास पहुंचकर सौंपा बैग
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि बनगांव मप्र निवासी महिला 20 अप्रैल को झांसी लौट रही थी। यात्रा के दौरान वह ई-रिक्शा में अपना बैग भूल गईं। बैग में सोने व चांदी के आभूषण थे। महिला की सूचना पर थाना सीपरी बाजार पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की तलाश शुरू की। पुलिस को ई-रिक्शा का पता चला लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ई-रिक्शा चालक दतिया निवासी धर्मपाल सिंह अहिरवार अपने गांव के सरपंच प्रह्लाद यादव के साथ पुलिस के पास पहुंचकर बैग सौंप दिया।

एसएसपी ने चालक को किया सम्मानित
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने ई-रिक्शा चालक के जज्बे की सरहाना करते हुए उसे प्रशस्ति पत्र दिया है। एसएसपी ने लोगों से आग्रह किया इसी तरह निजी स्वार्थ को छोड़कर समाज में हित काम करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें