फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 90 रुपए में ई-रिक्शा बुक करके लूटा, कुछ घंटे बाद पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

Mon, 13 Oct 2025 02:16 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पीड़ित चालक ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि सवारी बन कर बैठे दो बदमाशों ने उसका ई-रिक्शा, मोबाइल और रूपये लूट लिये हैं। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

90 रुपए में ई-रिक्शा बुक करके उसे लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें एक बदमाश के पांव में गोली लगने से वह घायल हो गया तो वहीं, दूसरे को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है।
विज्ञापन

   

एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे रक्सा के सिजवाहा गांव निवासी रंजीत पुत्र मोतीलाल से पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास दो युवकों ने खोडन पुलिया के लिए ई-रिक्शा बुक किया और इसके कुछ देर बाद ई-रिक्शा, मोबाइल और दो सौ रूपये लूट कर भाग गये। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और सुदामापुरी के पास ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। काउंटर अटैक में कोतवाली क्षेत्र के गुलाम घोष खां पार्क निवासी विजय बाल्मीकि (20) पुत्र दिल्ले बाल्मीकि के पैर में गोली लगी। इससे वो घायल हो गया। जबकि उसके साथी कोतवाली के खजूर बाग निवासी करन झा (19) पुत्र जितेंद्र झा को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। उनसे लूट का माल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें