फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पांच मई तक धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आएगा बदलाव

Thu, 30 Apr 2026 12:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का यह उतार चढ़ाव पांच मई तक देखने को मिल सकता है। बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
पांच मई तक धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर का पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद अब तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम बदलेगा और पांच मई तक धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार रहेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि आज धूल भरी आंधी के साथ बादलों की आवाजाही रहेगी। मौसम का यह उतार चढ़ाव पांच मई तक देखने को मिल सकता है। बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें