फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: भीषण गर्मी का असर, ओवरलोड होकर धड़ाम हुए डेढ़ सौ से अधिक ट्रांसफार्मर

Tue, 19 May 2026 12:10 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

भीषण गर्मी का असर ट्रांसफार्मरों पर भी पड़ रहा है। ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर धड़ाधड़ फुंक रहे हैं या फिर खराब हो रहे हैं। दो हफ्तों की बात करें तो डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो हो चुके हैं।
विज्ञापन
गर्मी को देखते हुए बिजली पावर हाउस में ट्रांसफॉमर्स के आगे रखे कूलर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी का असर ट्रांसफार्मरों पर भी पड़ रहा है। ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर धड़ाधड़ फुंक रहे हैं या फिर खराब हो रहे हैं। दो हफ्तों की बात करें तो डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो हो चुके हैं।
विज्ञापन


तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रांसफार्मर कई कारणों से खराब हो रहे हैं। भीषण गर्मी में ओवर लोडिंग ,तेल की कमी या ट्रिपिंग के चलते ग्रामीण क्षेत्र में पिछले एक से 15 मई तक 117 ट्रांसफार्मरों को बदलना पड़ा। शहरी क्षेत्र में स्थिति यह रही कि 25 व 250 केवीए के तीन-तीन , 63 व 100 केवीए के दो-दो और 400 केवीए के आठ ट्रांसफार्मर दो पिछले दो हफ्तों में बदले गए। इसके अलावा शिकायतों के आधार पर शहरी क्षेत्र में दो हफ्तों में 13 ट्रांसफार्मर बदलना पड़े।

ग्रामीण क्षेत्र में बदलना पड़े 117
जानकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में तो और भी स्थिति खराब है। झांसी ग्रामीण में 10 केवीए के 29 25 केवीए के 47 , 63 केवीए के 10 , 100 केवीए के 19 समेत अन्य क्षमता के ट्रांसफार्मर फुंके या खराब हुए उन्हें शिकायतों के बाद बदलना पड़ा। आंकड़ों पर गौैर करें तो मऊरानीपुर खंड में 57 तो वितरण खंड झांसी द्वितीय में 60 ट्रांसफार्मर खराब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब से दुनारा टावर में बाधा आई है तब से ट्रांसफार्मर ज्यादा खराब हो रहे हैं। जल्द ही स्थिति सुधर जाएगी। मनोज कुमार, अधिशाषी अभियंता(तकनीकी 11केवी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें