फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कोहरे के चलते हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराई कार, आगरा जा रहे तीन युवक घायल

Mon, 29 Dec 2025 08:39 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

तीनों युवक मार्केटिंग कंपनी में काम करते हैं। घायल होने के बाद उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार तड़के घने कोहरे की वजह से झांसी-शिवपुरी हाईवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में आगरा के ताजगंज निवासी कार सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों मार्केटिंग कंपनी में काम करते हैं। घायल होने के बाद उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


आगरा के ताजगंज निवासी राजा (25) पुत्र जितेंद्र, अभय चौहान (24) पुत्र अनिल एवं कुणाल गुप्ता (27) पुत्र कमल गुप्ता प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह तीनों झांसी से आगरा के लिए निकले थे। पाल कॉलोनी के पास रोजाना लगने वाले जाम से बचने के लिए वह झांसी-शिवपुरी के रास्ते से जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब छह बजे झांसी-शिवपुरी हाईवे पर घना कोहरा था। इससे वहां दृश्यता काफी कम थी। राजा कार चला रहा था। अभय और कुणाल पीछे की सीट पर बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पारले कंपनी के पास बालू से भरी ट्राली लेकर ट्रैक्टर जा रहा था। कार चालक कोहरे की वजह से इसे देख नहीं सका। पीछे से कार सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। जोरदार टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दरवाजे के क्षतिग्रस्त होने से तीनों कार में फंस गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकालकर मेडिकल अस्पताल भिजवाया। अधिक चोट आने से राजा की हालत नाजुक बताई गई। रक्शा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें