फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ऑपरेशन दहन के तहत नष्ट कराया पांच करोड़ के नशे का सामान, अफसरों की मौजूदगी में हुआ विनिष्टीकरण

Tue, 19 May 2026 10:02 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एसपी सिटी के मुताबिक कुल 14 अभियोगों से संबंधित 889.972 किलोग्राम मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
मादक पदार्थ नष्ट की कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन दहन के तहत विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से संबंधित करीब पांच करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थों को पुलिस ने नष्ट करा दिया।
विज्ञापन


बिजौली स्थित यूपीएसआईडीसी में बने मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के ग्रोथ सेंटर पर यह सभी वस्तुएं अफसरों की निगरानी में नष्ट कराई गईं। एसपी सिटी के मुताबिक कुल 14 अभियोगों से संबंधित 889.972 किलोग्राम मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें रक्सा से एक अभियोग में 450 किलोग्राम, थाना बबीना से एक अभियोग में 311.437 किलोग्राम, थाना बड़ागांव से छह अभियोगों में 121.535 किलोग्राम, थाना बरूआसागर से तीन अभियोगों में 4.350 किलोग्राम और थाना टहरौली से तीन अभियोगों में 2.650 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह, डीसीआरबी प्रभारी अमरनाथ सिंह समेत संबंधित थानों के मालखाना मोहर्रिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें