हीराकुंड एक्सप्रेस (20807) के एस-7 कोच में यात्रा कर रही पूनम कुमारी को यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। वरिष्ठ वाणिज्य लिपिक सारिका सचान व सुनील यादव ने तत्काल महिला यात्री को झांसी स्टेशन पर उतारकर महिला की मदद की थी।
हीराकुंड एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा से परेशान महिला का स्टेशन पर सुरक्षित प्रसव कराने पर डीआरएम ने दो रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया। रेलकर्मियों ने महिला प्रतीक्षालय में रेलवे डॉक्टर बुलाकर सुरक्षित प्रसव कराया था।
विज्ञापन
हीराकुंड एक्सप्रेस (20807) के एस-7 कोच में यात्रा कर रही पूनम कुमारी को यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। वरिष्ठ वाणिज्य लिपिक सारिका सचान व सुनील यादव ने तत्काल महिला यात्री को झांसी स्टेशन पर उतारकर महिला प्रतीक्षालय ले गए। जहां रेलवे डॉक्टर की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जज्चा-बच्चा दोनों के स्वस्थ होने पर दोनों कर्मचारियों की सराहना की गई। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा की संस्तुति पर डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने दोनों कर्मचारियों को नकद पुरस्कार एवं विशिष्ट सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान किया। संवाद