झांसी। बुंदेलखंड के सात जिलों में इस साल 3,41,984 एमटी खरीद हुई। खरीद में झांसी मंडल ने चित्रकूट मंडल को पछाड़ दिया। झांसी मंडल में कुल 2,01,808 एमटी जबकि चित्रकूट मंडल में 1,40,176 एमटी गेहूं खरीद हुई। वहीं प्रदेश की बात कहें तो झांसी मंडल ने खरीद में सभी जिलों से ज्यादा खरीद कर अव्वल रहा।
बुंदेलखंड के सात जिलों की बात करें तो सात जिलों में झांसी में सबसे ज्यादा 82,575.84 एमटी गेहूं खरीद हुई। अगर, मंडलवार बात की जाए तो झांसी के बाद हमीरपुर में 50,985.15 एमटी गेहूं खरीद हुई। भुगतान की बात करें तो झांसी मंडल में 5,25,67,03,884.41 लाख रुपये और चित्रकूट मंडल में 3,65,14,55,420.94 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से किसानों का भुगतान किया गया।
बुंदेलखंड में जिलेवार हुई खरीद व भुगतान
मंडल जिला क्रय केंद्र किसान खरीद भुगतान
झांसी झांसी 77 13479 82575.84 2151054735.48
ललितपुर 56 8338 62987.54 1640500813.44
जालौन 63 10097 56244.95 1465148335.49
चित्रकूट चित्रकूट 36 4581 18486.73 481574463.44
बांदा 64 7415 33952.89 884408535.91
महोबा 41 7876 3675.64 957340334.06
हमीरपुर 60 7333 50985.15 1328132087.53
कुल 07 397 59119 341984.77 529321843861.94
(नोट : खरीद का आंकड़ा मीट्रिक टन में व भुगतान लाख रुपये में)
झांसी मंडल में 52567 लाख का होना है भुगतान
झांसी मंडल में 52,567.02 लाख का भुगतान अभी बकाया है। इसमें झांसी 21,510.54 लाख, जालौन में 14,651.48 लाख और ललितपुर में 16,405 लाख का भुगतान किया जाना अभी शेष है। इस संबंध में संबंधित अधिकारी का कहना है कि अधिकांश किसानों का भुगतान किया जाना है। इनमें से कुछ किसान ऐसे हैं जिन्होंने पिछले हफ्ते शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को क्रय केंद्र पर गेहूं बेचा है उनका 72 घंटे के अंदर भुगतान होगा। वहीं, जिन किसानों के खाते में किसी त्रुटिवश भुगतान नहीं पहुंच पा रहा है तो उसका जल्द समाधान कर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
कोट्स
इस साल मौसम अनुकूल होने के कारण इस बार गेहूं की पैदावार अधिक हुई। इधर शासन ने भी पिछले साल से लक्ष्य बढ़ा कर दिया था। हालांकि मंडल में झांसी जनपद में लक्ष्य के कम खरीद हुई पर दोनों जनपद से बेहतर रही। - संतोष पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी