रक्सा के कोटखेरा गांव में खेत में शव दबे होने की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई। पु्लिस ने जब खोदाई कराई तब उसके अंदर से जर्मन शेफर्ड कुत्ते का शव निकला, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
सोमवार सुबह रक्सा के कोटखेरा गांव में खेत में शव दबे होने की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई। गड्ढे के आसपास नमक भी पड़ा था। पु्लिस ने जब खोदाई कराई तब उसके अंदर से जर्मन शेफर्ड कुत्ते का शव निकला, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि सुबह युवक वहां क्रिकेट खेलने गए थे। तभी उनको वहां एक गड्ढा दिखाई दिया, जिसे खोदकर मिट्टी से ढका गया था। वहां नमक के पैकेट और कंबल भी पड़ा था। इससे उनको शव के दबे होने की आशंका हुई। थाना प्रभारी रुपेश कुमार के मुताबिक, जांच पड़ताल के साथ फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई थी। हालांकि अंदर से एक कुत्ते का शव बरामद हुआ।