फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बांग्लादेशी व अवैध घुसपैठियों के लिए बनेगा डिटेंशन सेंटर, जनपद स्तर पर चल रहा बृहद अभियान

Fri, 05 Dec 2025 11:19 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बांग्लादेशी सहित अवैध घुसपैठियों के खिलाफ जनपद स्तर पर बृहद अभियान चल रहा है।प्रशासन नगर निगम के 800 से अधिक अस्थायी सफाईकर्मियों की जांच कर चुका है, अब बूचड़खाने और सराफा बाजार पर नजर है।
विज्ञापन
डीआईजी आकाश कुलहरि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेशी और अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें रखने के लिए झांसी में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे से मिलकर आईजी महानगर में स्थल चिह्नित करेंगे। आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर डिटेंशन सेंटर झांसी में बनाया जाएगा। यहां पर झांसी रेंज के ललितपुर, झांसी और जालौन जिले में मिलने वाले घुसपैठियों को तब तक रखा जाएगा, जब तक उन्हें उनके देश न भेज दिया जाए।
विज्ञापन


प्रदेश में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी सहित अवैध घुसपैठियों के खिलाफ जनपद स्तर पर बृहद अभियान चल रहा है। नगर निगम में तैनात आउटसोर्स और संविदा सफाईकर्मियों के सत्यापन का काम तेज हो गया है। वहीं, खुफिया पुलिस करीब 800 से अधिक सफाईकर्मियों का सत्यापन कर चुकी है। इसके अलावा, पुलिस हर संभव मोहल्लों और इलाकाें में खासतौर पर बूचड़खाने एवं सराफा बाजार सहित अन्य जगह, जहां बाहरी लोग छिपकर काम कर रहे हैं, की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें