मौसम के तेजी से करवट बदलने से वायरस और मच्छरजनित बीमारियां फैलने लगी हैं। वहीं, बुखार के तीन रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। इसके चलते जिला मलेरिया विभाग की टीमों ने संबंधित क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि मौसम तेजी से कभी ठंडा तो कभी गर्म हो रहा है। इसके चलते, लोगों को वायरल, खांसी-जुकाम हो रहा है। मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल की ओपीडी में रोगियों की लाइनें लग रही हैं। वहीं, मच्छरों का प्रकोप होने से मच्छरजनित बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं। यही वजह है कि मेडिकल कॉलेज में रोजाना औसतन 55-60 रोगियों की डेंगू की जांच हो रही है।
प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. उत्सव राज ने बताया कि बुखार के तीन रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक डेंगू के रोगियों की संख्या 33 हो गई है। मौसम के तेजी से करवट बदलने से वायरस और मच्छरजनित बीमारियां फैलने लगी हैं। वहीं, बुखार के तीन रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। इसके चलते जिला मलेरिया विभाग की टीमों ने संबंधित क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि मौसम तेजी से कभी ठंडा तो कभी गर्म हो रहा है। इसके चलते, लोगों को वायरल, खांसी-जुकाम हो रहा है।
मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल की ओपीडी में रोगियों की लाइनें लग रही हैं। वहीं, मच्छरों का प्रकोप होने से मच्छरजनित बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं। यही वजह है कि मेडिकल कॉलेज में रोजाना औसतन 55-60 रोगियों की डेंगू की जांच हो रही है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. उत्सव राज ने बताया कि बुखार के तीन रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक डेंगू के रोगियों की संख्या 33 हो गई है।