फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बीआईईटी को तकनीकी विवि बनाने एवं एम्स खोलने की मांग, सदर विधायक ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 22 Jun 2026 12:10 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ से सदर विधायक रवि शर्मा ने मुलाकात कर झांसी में एम्स और राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए पत्र सौंपा।
 
विज्ञापन
सर्किट हाउस में सीएम से मिलते विधायक रवि। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सदर विधायक रवि शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने बीआईईटी को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय बनाने की मांग की। झांसी में एम्स और राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए भी पत्र सौंपा।
विज्ञापन


विधायक ने मेडिकल कॉलेज में खराब पड़ी पुरानी लिफ्ट के स्थान पर नई लगाने, झांसी के जिला कारागार को नगर क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने की भी मांग की। साथ ही बड़ागांव से दौन, दुनारा, बसोवा, घटवाहा (मध्य प्रदेश), सीतापुरा (एमपी) होते हुए प्रतापपुरा से ओरछा तिगैला (मध्य प्रदेश) की सीमा तक यूपी, एमपी के ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मार्ग का नवीन निर्माण और दोहरीकरण कराने की मांग की। इसके अलावा अंतर्राज्यीय बस स्टैंड को नगर क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित कर दो आधुनिक नवीन बस स्टैंड की स्थापना, झांसी क्लब को पूर्ण रूप से स्पोर्ट्स क्लब में विकसित करने, मेडिकल कॉलेज में नेत्र बैंक के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें