फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: लहचूरा डैम के गहरे पानी में पैर फिसलने से गिरा दिल्ली का युवक, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

Sun, 30 Aug 2026 08:42 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

युवक दिल्ली से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया था। अचानक पैर फिसलने से वह डैम के गहरे पानी में डूब गया। घटना से परिजनों और दोस्तों में कोहराम मच गया है।
 
विज्ञापन
युवक को खोजती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी और महोबा जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध लहचूरा डैम पर रविवार शाम एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए 37 वर्षीय युवक का अचानक पैर फिसलने से वह डैम के गहरे पानी में डूब गया। लगभग ढाई घंटे चले सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को बाहर निकाल लिया। इस घटना से परिजनों और दोस्तों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


दोस्त के गांव आया था घूमने
दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी 37 वर्षीय राहुल अपने साथी प्रेमनगर थाना नांगलोई दिल्ली निवासी धनंजय मिश्रा व रोहित कुमार के साथ अपने एक दोस्त के गांव आया हुआ था। रविवार शाम लगभग 5 बजे तीनों दोस्त लहचूरा डैम के पास बैठकर कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे थे। इसी दौरान किनारे पर बैठे राहुल का अचानक पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर सीधे डैम के गहरे पानी में जा गिरा। साथी को डूबता देख दोस्तों ने तुरंत शोर मचाया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। चूंकि मामला महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र से जुड़ा था, इसलिए महोबकंठ पुलिस के साथ-साथ पास के लहचूरा थाने की पुलिस बल भी तत्काल राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। मौके पर कुलपहाड़ के नायब तहसीलदार मुकुल कुमार, लहचूरा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा और महोबकंठ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतारा गया।

ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने राहुल का शव पानी से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जानकारी दिल्ली में मौजूद मृतक के परिजनों को दे दी गई है। रोहित ने बताया कि राहुल पूर्व में उनके साथ बतौर सुपरवाइजर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें