फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी के स्वागत के लिए सजी झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव में सोमवार को शहर जगमगाता नजर आया। अमर उजाला के साथ लोगों ने खुशियां साझा कीं। रानी लक्ष्मीबाई पार्क हो या शहर के चौराहे, सभी रोशनी से जगमग नजर आए।
विज्ञापन

स्वतंत्रता के संग्राम की प्रथम दीपशिखा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की मंगलवार को जयंती है। झांसी के लिए ये बेहद अहम दिन है। अमर उजाला इस बार रानी को जन्मोत्सव अनूठे अंदाज में मना रहा है। इसमें विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठन और जन सामान्य के लोग बढ़ चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। यही वजह है कि रानी की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को शहर में अलग ही रौनक नजर आई। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में रानी का प्रतिमा स्थल रंगबिरंगी रोशनी से सराबोर नजर आया, तो पार्क में भी हर ओर रोशनी बिखरी रही। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख चौराहों को भी सजाया गया।
रानी महल पर झिलमिलाए दीप
रानी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अमर उजाला और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शनिवार की शाम रानी महल पर दीप जलाए गए।
व्यापारियों ने अमर उजाला के साथ रानी के जन्मोत्सव की खुशी साझा की। सोमवार की शाम व्यापारियों का जत्था रानी की अहम विरासत रानी महल पर पहुंचा। यहां दीप और मोमबत्ती जलाकर रानी के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक जैन, युवा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सोनी समेत कंचन आहूजा, रजनी गुप्ता, अनुज मुड़िया, सुरेंद्र गुप्ता, प्रदीप त्रिपाठी, रामजी गुप्ता, राहुल मिश्रा, अनिल कुशवाहा, जयदीप सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें