फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, सोलह माह पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Fri, 12 Sep 2025 10:01 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बिजौली में रहने वाली 26 वर्षीय शालिनी की शादी 18 अप्रैल 2024 को बिजौली निवासी गोविंद सिंह से हुई थी। शालिनी के परिजनों की माने तो बेटी शालिनी की शादी के बाद से पति उसे प्रताड़ित करने लगा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजौली में 26 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने बेटी को प्रताड़ित कर मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में रहने वाली 26 वर्षीय शालिनी की शादी 18 अप्रैल 2024 को बिजौली निवासी गोविंद सिंह से हुई थी। शालिनी के परिजनों की माने तो बेटी शालिनी की शादी के बाद से पति उसे प्रताड़ित करने लगा था। वह बेटी से 5 लाख रुपये मायके से लाने के लिए दबाव बनाता था। शालिनी के समझाने के बाद भी गोविंद परेशान करता रहा और बेटी को तलाक देने की धमकी देता था। दो दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

इस दौरान शालिनी ने फंदा लगा ली। सूचना वह लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां बेटी का शव मिला। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिजौली में महिला के फंदा लगाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें