जीआरपी ने चेकिंग के दौरान थाने के समीप एक शातिर मोबाइल चोर को पकड़ा है।
जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया युवक गांव पिलखनी थाना हुसैनगंज में रह रहा है। पूछताछ में गुलाब ने बताया कि कई दिन पहले उसने ट्रेन से ट्रॉली बैग चोरी किया था। इसमें मोबाइल फोन, चार्जर व कपड़े आदि मिले थे। उसने फोन निकालकर ट्रॉली बैग को गाड़ी में छोड़ दिया था। वह मोबाइल बेचने आया था। जीआरपी ने मामला दर्ज कर उसका आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है।