फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BU: ओडीएल के नौ कोर्स में जुलाई में शुरू होंगे प्रवेश, यूजीसी के डेब पर शुरू होंगी आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 28 Jun 2026 01:41 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बुंदेलखंड विवि में जुलाई से ओडीएल पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इससे तहत बीयू यूजी-पीजी के नौ पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा।
 
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विवि में जुलाई से ओडीएल (ऑन लाइन डिस्टेंस) पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इससे तहत बीयू यूजी-पीजी के नौ पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा।
विज्ञापन


यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) ने बीयू को ओडीएल पाठ्यक्रम शुरू करने की करीब आठ माह पहले स्वीकृति दी थी। तब से बीयू प्रशासन इसको शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ था। फिलहाल तय हुआ है कि बीए हिंदी, बीए अंग्रेजी, बीबीए, एमसीए, एमएससी मैथ, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमए हिंदी व एमकॉम ओडीएल के तहत शुरू होंगे। इसके पाठ्यक्रमों को तैयार कर लिया गया है। इसकी सूचना यूजीसी को भी सूचना दे दी है। जुलाई में यूजीसी के डेब (डिस्टेंस एजूकेशन ब्यूरो) पर बीयू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बीयू में सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजूकेशन की निदेशक प्रो. पूनम पुरी ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में डेब पर प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें