फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ट्रेनों से सामान चोरी करने का शातिर आरोपी गिरफ्तार, झांसी से मथुरा के बीच करता था वारदात

Tue, 23 Jun 2026 09:07 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मथुरा निवासी सोनू चौधरी को जीआरपी ने झांसी स्टेशन के ई-केबिन के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह एक दर्जन से अधिक चोरी के मामलों में वांछित था। 
विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों के एसी कोच में चोरी करने वाले शातिर चोर मथुरा निवासी सोनू चौधरी को जीआरपी ने झांसी स्टेशन के ई-केबिन के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह एक दर्जन से अधिक चोरी के मामलों में वांछित था। उसके पास चोरी के मोबाइल समेत पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ करने के बाद जीआरपी ने उसे कोर्ट के सामने पेश किया। यहां से वह जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जीआरपी सीओ मोहम्मद सलीम ने बताया कि पुलिस काफी दिनों से सोनू का सुराग लगाने में जुटी थी। सोमवार को जीआपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा की अगुवाई में टीम प्लेटफार्म नंबर सात पर गश्त कर रही थी। शक होने पर उसे ई-केबिन के पास से पकड़ लिया। सोनू मथुरा के बांद गांव के वार्ड नंबर पांच का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि समता एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों से जेवर, मोबाइल, महंगी घड़ी समेत अन्य वस्तुएं चोरी कर चुका। मोबाइल फोन बेचने के लिए स्टेशन आया था। उसके साथ गिरोह में अन्य सदस्यों के भी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें