बदमाशों को घेर कर खड़े स्थानाीय ग्रामीण
- फोटो : संवाद
मऊरानीपुर में चेन स्नैचिंग करना बदमाशों को भारी पड़ गया। बाइक पर सवार युवक अपनी पत्नी और बेटी के साथ गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसकी बेटी को निशाना बनाते हुए गले से चेन स्नैचिंग कर भागने लगे। पुत्री के साथ पिता ने इनका पीछा किया और स्थानीय लोगों की मदद से बदमाशों को दबोचा लिया। वहीं एक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि बदमाश तमंचा भी लिए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है।
एमपी टीकमगढ़ के थाना पलेरा अंतर्गत ग्राम विजयपुर निवासी हरिकिशन कुशवाहा बुधवार की दोपहर बाइक पर अपनी पत्नी सहुदरा और पुत्री रोशनी को लेकर ग्राम बौडा से गांव जा रहे थे। जैसे ही वह लोग मऊरानीपुर कोतवाली व देवरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मथुपुरा, ढ़करवारा माइनर पहुंचे लूट की घात लगाकर मोटरसाइकिल से खड़े तीन बदमाशों ने महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें पुत्री की मां सहुदरा कुशवाहा ने बताया कि लुटेरों ने उसकी बेटी रोशनी के गले से सोने व चांदी के तीन आभूषण छीन कर भागने लगे। जिससे मां, बेटी और पिता ने इनका पीछा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से पीछा कर दबोच लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इनको पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों के पास से अवैध देसी तमंचा व मास्टर चाबी बरामद की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।