फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, दिल्ली से की गई गिरफ्तारी

Thu, 02 Jul 2026 01:00 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ झांसी जिले के मऊरानीपुर थाने में चोरी, सेंधमारी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटेरा कस्बा पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना मऊरानीपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मंगल कुशवाहा (22) निवासी कुशवाहा मोहल्ला थाना जतारा, जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक अमीरात सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दिल्ली के द्वारका क्षेत्र स्थित नजफगढ़ रोड रामनगर ओम विहार से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ झांसी जिले के मऊरानीपुर थाने में चोरी, सेंधमारी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। टीम में उपनिरीक्षक शिवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार व कांस्टेबल किशन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें