फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे पर हादसा: त्रयोदशी संस्कार से लौट रहे दंपती को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत

Sun, 14 Dec 2025 08:41 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। घायल पति का उपचार अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ के कुम्हरार गांव में त्रयोदशी संस्कार से लौट रहे दंपती को झांसी-कानपुर हाईवे पर खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। मेडिकल अस्पताल लाने पर पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पति का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे।
विज्ञापन


कृषि विभाग से एसएमएस पद से सेवानिवृत्त श्रीराम पाल जालौन के कैलिया थाना के खुरेला गांव में रहते हैं। मोंठ के कुम्हार गांव में पत्नी मुन्नी देवी (70) की बहन का त्रयोदशी संस्कार था। श्रीराम अपनी पत्नी को लेकर वहां गए थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम संस्कार के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह दोनों झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते से होते हुए खिल्ली गांव पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। ट्रक उनको कुचलता हुआ भाग निकला। उनके सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आई। पुलिस ने उनको मोंठ सीएचसी भिजवाया, यहां से झांसी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह मुन्नी देवी की मौत हो गई।


परिवार में एक बेटा एवं एक बेटी है। उनकी शादी हो चुकी है। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन अपने साथ लेकर जालौन चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें