फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तिलैरा में सात लाख का भ्रष्टाचार, तीन पर हुई कार्रवाई, एडीओ बनाए गए प्रशासक

Fri, 12 Jun 2026 01:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मऊरानीपुर के तिलैरा में सात लाख रुपये गबन का मामला उजागर होने के बाद डीपीआरओ ने तीन सदस्यों पर प्रशासनिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर के तिलैरा में सात लाख रुपये गबन का मामला उजागर होने के बाद डीपीआरओ ने तीन सदस्यों पर प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्रशासक पद अब एडीओ के पास रहेगा।
विज्ञापन


जांच में मऊरानीपुर विकास खंड के तिलैरा में मिली भगत से फरवरी माह में 21.35 लाख का गबन सामने आया था। बाद में दोबारा युवा कल्याण अधिकारी और लघु सिंचाई के सहायक अभियंता को दोबारा इसकी जांच करने की जिम्मेदारी दी थी। 21.35 लाख में से कुछ कार्य के कागजात और भुगतान प्रक्रिया पूरी हो जाने के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे। इसके बाद से साफ हुआ था कि तिलैरा में सात लाख का गबन हुआ था। सड़क, नाली और हैडपंप रीबोर के नाम पर धनराशि निकाली गई। इसके बाद वार्ड संख्या पांच से द्रोपती, वार्ड संख्या छह से राजकुमारी और वार्ड संख्या नौ से नीतू से वित्तीय अधिकार छीन लिए गए और प्रशासक की जिम्मेदारी एडीओ को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें