फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: खाना बनाते समय तेज आवाज के साथ फट गया कुकर, भाप की चपेट में आने से महिला झुलसी

Wed, 12 Nov 2025 02:26 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

29 वर्षीय प्रियंका प्रतिदिन की भांति सुबह भोजन बना रही थी। उन्होंने प्रेशर कुकर में दाल पकने के लिए रखी थी। कुछ देर बाद अचानक तेज आवाज के साथ कुकर फट गया।
विज्ञापन
कुकर फटने के ढ़क्कन की हालत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाना बनाते समय तेज आवाज के साथ प्रेशर कुकर फट गया। तेज भाप की चपेट में आने से खाना बना रही महिला झुलस गई हैं। मामला समथर के नई बस्ती मोहल्ला का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मनोज कुमार की पत्नी 29 वर्षीय प्रियंका प्रतिदिन की भांति सुबह भोजन बना रही थी। उन्होंने कुकर में दाल पकने के लिए रखी थी। कुछ देर बाद अचानक तेज आवाज के साथ कुकर फट गया। आवाज सुनते की घर के लोग सकते में आ गये और रसोईघर की तरफ भागे। कुकर का ढ़क्कन फटने से भाप के साथ दाल बाहर फिक गई। वहीं, खाना बना रही प्रियंका भाप की चपेट में आकर झुलस गई है। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।

जानकारी लगते ही आस-पास के लोग हाल लेने के लिए पहुंचे। कुकर फटने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई है और चर्चाएं हो रही है। फिलहाल महिला ठीक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें