फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से रसोईया घायल, पुरवा समदुआ प्राथमिक विद्यालय में हुआ हादसा

Wed, 01 Jul 2026 12:18 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय के शिक्षकों ने तुरंत घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
रसाई में डला जर्जर छत का मलबा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना क्षेत्र की घिसौली ग्राम पंचायत के पुरवा समदुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह बड़ा हादसा बच गया। विद्यालय की जर्जर रसोई की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर वहां झाड़ू लगा रही आया घायल हो गई। घायल आया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय का भवन करीब 30 वर्ष पुराना होने के कारण लंबे समय से जर्जर हालत में है। सुबह करीब आठ बजे विद्यालय खुलने के समय आया रति पत्नी मनीराम रजक (55) रसोई में सफाई कर रही थी। इसी दौरान छत के बड़े हिस्से का प्लास्टर भरभराकर उसके ऊपर गिर गया। हादसे में उसके सिर, हाथ और पैर में चोट आईं। अचानक हुए हादसे से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने तत्काल उसे सीएचसी बबीना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
 
विज्ञापन

घायल रसाेईया रति - फोटो : संवाद
बारिश के बाद बढ़ा खतरा
भाजपा नेता राजेश पाल समेत अन्य क्षेत्रवासियों ने बताया कि विद्यालय भवन पहले से ही जर्जर है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद छत में नमी आ गई थी, जिसके चलते प्लास्टर गिरने की आशंका बढ़ गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

डरे विद्यार्थी, बाहर बैठकर हुई पढ़ाई
हादसे के बाद विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी सहम गए। सुरक्षा को देखते हुए 15 बच्चों को कक्षाओं से बाहर बैठाकर पढ़ाई कराई गई। स्कूल इंचार्ज पुनीता सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 20 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जर्जर भवन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।

45 विद्यालयों में मरम्मत की दरकार
जनपद में 45 विद्यालय ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां भवन या रसोई जर्जर स्थिति में हैं। बारिश के मौसम में इन भवनों में हादसे का खतरा बढ़ गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों में सुरक्षा के लिए जर्जर हिस्सों पर प्रवेश निषेध के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मरम्मत और नवनिर्माण के लिए शासन से बजट की मांग की गई है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। जांच में जहां भी भवन संबंधी समस्या सामने आएगी, उसे दुरुस्त कराया जाएगा। -जितेंद्र कुमार गौड़, बीएसए


घटना के बारे में जानकारी देती घायल महिला रति...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें