महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल
- फोटो : अमर उजाला
किसानों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार को अपराध रोकने की चेतावनी दी । साथ ही योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभा पाल भी मौजूद रहीं। साथ में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।