फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में पड़ा पाला, ललितपुर में फसलों पर जमी बर्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को झांसी में पाला पड़ा। इस दरम्यान न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। उधर, ललितपुर में तो फसलों पर बर्फ की परत जम गई।
विज्ञापन

झांसी में सर्दी का सितम जारी है। घर के भीतर और बाहर लोगों को कहीं भी इससे राहत नहीं मिल पा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक कम चल रहा है। बुधवार को झांसी में पाला पड़ गया। इस बीच न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर अच्छी धूप खिली होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई। गलन के मारे लोग दिन भर कांपते रहे।
मौसम वैज्ञानिक डा. आदित्य सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है। बृहस्पतिवार के बाद बदरी छाए रहने के आसार हैं। जबकि, 22 से 24 जनवरी के बीच बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें