फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवा ने रात में बढ़ाई सिहरन, पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Sat, 15 Nov 2025 10:13 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

हिमालयीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवा के कारण रात में सिहरन बढ़ गई है। हालांकि, दोपहर में धूप खिली होने के कारण लोगों को ठंड से राहत जरूर रहती है। मगर सूरज ढलते ही फिर ठंड बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सुबह-शाम होने लगा ठंड का अहसास - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमालयीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवा के कारण रात में सिहरन बढ़ गई है। हालांकि, दोपहर में धूप खिली होने के कारण लोगों को ठंड से राहत जरूर रहती है। मगर सूरज ढलते ही फिर ठंड बढ़ जाती है।
विज्ञापन


प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों से ठंडी हवा आ रही है। इस कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

बताया गया कि आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में बहुत अधिक परिवर्तन होने की उम्मीद नही है। लेकिन देर रात या भोर के समय आंशिक शीत लहर की स्थितियां बन सकती हैं। मगर दिन में धूप खिलने से इसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.9 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें