फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बादलों की तेज गर्जना के साथ हुई बारिश, प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा न्यूनतम तापमान

Tue, 03 Feb 2026 06:21 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुधवार को भी बारिश हो सकती है। इसके बाद आसमान खुल जाएगा। एक हफ्ते बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से फिर 10 फरवरी से बारिश के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन
बादल गरज के साथ बारिश। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के चलते झांसी में मंगलवार को सुबह से बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में आसमान साफ हो जाएगा और तापमान में इजाफा होने से ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि 10 फरवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात में भी मऊरानीपुर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके अलावा बादल भी छाए रहने से न्यूनतम तापमान बढ़कर 12.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। प्रदेश में झांसी का न्यूनतम पारा सबसे ज्यादा रहा। वहीं, दिन का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि 1.4 डिग्री कम रहा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में ये बदलाव देखने को मिला है। अब बुधवार को भी बारिश हो सकती है। इसके बाद आसमान खुल जाएगा। एक हफ्ते बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से फिर 10 फरवरी से बारिश के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें