फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: अपहरण और बंधक बनाने का आरोप, गांव लौटी 11वीं की छात्रा ने दे दी जान; पिता बोले- गहरे सदमे में थी बेटी

Mon, 20 Jul 2026 10:03 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी बेटी का अपहरण किया गया था। उसको तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। आरोपी उसे दिल्ली भेजने की फिराक में थे। इस घटना के बाद लोकलाज के भय से बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है।
 
विज्ञापन
छात्रा ने की सुसाइड। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के एक ग्राम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 16 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा ने अपने गांव लौटकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक आत्मघाती कदम उठाने से ठीक एक रात पहले मृतका ने 5-6 लड़कों पर अपहरण करने व मऊरानीपुर में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था। पिता ने बताया कि उसकी बेटी को आरोपी दिल्ली भेजने की फिराक में थे।
विज्ञापन


गरौठा थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मप्र के एक ग्राम के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह मप्र के एक ग्राम में अपनी दादी के साथ एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। गत 13 जुलाई की शाम वह अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस व परिजनों द्वारा लगातार की जा रही खोजबीन के तीन दिन बाद छात्रा को मऊरानीपुर के एक मोहल्ला से एक कमरे से बरामद किया गया था। कानूनी प्रक्रिया और पुलिसिया बयानों के बाद 18 जुलाई को पिता अपनी बेटी को वापस अपने गांव ले आए थे। बताया कि 18 जुलाई की रात घर पर बेटी ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि उसका अपहरण किया गया था। आरोपी उसे एक बाइक पर बैठाकर मऊरानीपुर लाए थे। जहां उसे तीन दिन तक एक अंडरग्राउंड कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और गेट नहीं खोलने दिया गया। आरोपी उसे मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के रास्ते दिल्ली ले जाने की फिराक में थे। छात्रा ने इस घिनौनी साजिश में करीब 5-6 लड़कों के शामिल होने की बात कही थी।

पिता के अनुसार, बेटी इस घटना से गहरे मानसिक आघात में थी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने उसे बहुत समझाया, लेकिन समाज और लोकलाज का डर उस पर हावी हो गया। रविवार सुबह पिता खेत पर फसलों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गया था। इसी बीच घर से सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। बदहवास परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए मऊरानीपुर सरकारी अस्पताल लेकर आये। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन मामला गरौठा थाना क्षेत्र का होने के चलते सूचना गरौठा पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें