फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ट्रैक चौड़ीकरण से 120 किलोमीटर हुई ट्रेनों की औसत गति, गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने में जुटे अधिकारी

Tue, 20 Sep 2022 12:42 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मिशन रफ्तार के तहत सवारी गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने में रेल महकमा जुटा है। अगले कुछ वर्षों के भीतर सवारी गाड़ियों के लिए 160 किलोमीटर प्रति घंटे का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी रेल मंडल के विभिन्न रेल खंडों में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण एवं तिहरीकरण का काम पूरा होने से ट्रेनों की औसत रफ्तार बढ़कर करीब 120 किलोमीटर तक हो गई है। रेल अफसरों का कहना है कि आने वाले समय में यह रफ्तार बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की जानी है।

विज्ञापन


मिशन रफ्तार के तहत सवारी गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने में रेल महकमा जुटा है। अगले कुछ वर्षों के भीतर सवारी गाड़ियों के लिए 160 किलोमीटर प्रति घंटे का लक्ष्य तय किया गया है। गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के लिए झांसी-कानपुर के बीच दोहरीकरण (206 किलोमीटर), झांसी से मथुरा के बीच तिहरीकरण (273 किलोमीटर) एवं झांसी से मानिकपुर एवं खैरार से भीमसेन के बीच (310 किलोमीटर) के बीच दोहरीकरण का काम चल रहा है।

धौलपुर से झांसी- बीना के बीच चौथी लाइन (321.80 किलोमीटर ) भी जल्द बिछाई जानी शुरू होगी। इन कार्यों में झांसी से कानपुर के बीच करीब नब्बे फीसदी काम पूरा हो चुका जबकि आगरा से बीना के बीच तिहरीकरण का काम कई सेक्शन में पूरा हो चुका। यह कार्य पूरा हो जाने से सवारी गाड़ियों की औसत रफ्तार में इजाफा हुआ है। रेल अफसरों का कहना है कि इन कार्यों के होने से सवारी गाड़ियों की औसत रफ्तार 80-90 किलोमीटर से बढ़कर कई सेक्शन में 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे का मुख्य फोकस संरक्षा के साथ रेल संचालन करने पर है। ट्रैक विस्तारित होने से गाड़ियों का संचालन सुगम होता है। इससे निश्चित तौर पर गति में सुधार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें