फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जीत का जश्न, होली के बाद मनाई दीपावली, बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर लोग देखते रहे मैच

Mon, 09 Mar 2026 07:12 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

इलाइट चौराहा, सदर बाजार, बड़ा बाजार पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और भारत माता के जयकारे लगाए। जश्न का सिलसिला देर रात तक चला।
 
विज्ञापन
जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को हुए फाइनल मुकाबले भारत की जीत के बाद लोगों ने नारे लगाए। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इलाइट चौराहा, सदर बाजार, बड़ा बाजार पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और भारत माता के जयकारे लगाए। जश्न का सिलसिला देर रात तक चला।
विज्ञापन



महानगर की प्रमुख सड़कों पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैच के दौरान कई स्थानों पर बड़ी एलईडी लगाई गई थी। सूद कॉलोनी के पार्क, भट्टागांव, सीपरी बाजार के आर्य कन्या चौराहा, जीआईसी स्थित स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में एलईडी पर मैच देखने के लिए लोग उमड़े। जैसे ही भारत की जीत हुई, लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। कई स्थानों पर लोग तिरंगा लेकर नाचते-गाते दिखाई दिए। शहर के कई इलाकों में पटाखे भी फोड़े गए और लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।
विज्ञापन



भारत की जीत के बाद आतिशबाजी कर जश्न मनाते लोग...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें