सीबीआई की टीम के तहसील पहुंचने के बाद तहसील प्रशासन में भी हलचल शुरू हो गई। संबंधित पत्र के आधार पर जमीन से जुड़ी फाइलें निकलवाई गईं और अभिलेखों को देखा जाने लगा।
हिमाचल प्रदेश में दर्ज एक मामले में फरार आरोपी की झांसी में अचल संपत्ति का पता चलने के बाद सीबीआई टीम बुधवार को यहां आ पहुंची। उसने सदर तहसील कार्यालय पहुंचकर अफसरों से मुलाकात की। उनसे कई फाइलों का ब्योरा मांगा। सीबीआई की ओर से दिए गए पत्र के बाद तहसील प्रशासन ने संबंधित जमीन की फाइलें निकलवाकर उनकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर सीबीआई टीम सदर तहसील पहुंची और तहसीलदार विवेक कुमार से मुलाकात की। टीम ने उनको बताया कि हिमाचल प्रदेश के एक मामले में आरोपी की अचल संपत्ति झांसी में भी मिली है। यह संपत्ति सदर तहसील क्षेत्र में स्थित है। टीम ने संबंधित भूमि का लेखा-जोखा और अन्य अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए तहसील प्रशासन को पत्र सौंपा। सीबीआई की टीम के तहसील पहुंचने के बाद तहसील प्रशासन में भी हलचल शुरू हो गई। संबंधित पत्र के आधार पर जमीन से जुड़ी फाइलें निकलवाई गईं और अभिलेखों को देखा जाने लगा। सदर तहसीलदार विवेक कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के एक मामले में संपत्ति की छानबीन करने के लिए सीबीआई की टीम आई थी। टीम ने पत्र दिया है। पत्र के आधार पर संबंधित संपत्ति की फाइल निकलवाई जा रही है।