फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सपा जिलाध्यक्ष समेत 31 नामजद व 250 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, बिना अनुमति किया था प्रदर्शन

Thu, 18 Jun 2026 11:01 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। जब पुलिस ने रोकना चाहा ताे उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को सपा के प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने प्रदर्शन करने के मामले में समाजवादी पार्टी के झांसी जिलाध्यक्ष समेत 31 नामजद व 200 से 250 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है। बुधवार को बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कलैक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर कलैक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपाई पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। जब पुलिस ने रोकना चाहा ताे पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव समेत 31 नामजद व 200 से 250 कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी महेश चंद का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है। अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें